पूरे देश में छाया डांडिया का सुरुर, जयपुर में भी उत्साह भरपूर: सुखबीर सिंह चौधरी
जयपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं वैभव मल्टी प्लेस वैशाली नगर के चेयरमैन सुखबीर सिंह चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में डांडिया की धूम मची हुई है जिसमें राजस्थान भी पीछे नहीं है, अलबत्ता राजस्थानी वासी तो हर उत्सव को बखूबी पूरे जोश और उत्साह से मनाने के शौकीन हैं। चौधरी ने कहा कि डांडिया महारास का जादू गुजरात की तरह अब यहां भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। चौधरी ने कहा कि फेस्टिवल सीजन में डांडिया महारास लोगों से सीधे कनेक्ट होने का एक सशक्त माध्यम है। डांडिया महारास के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि नवरात्रि में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर को प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले डांडिया महारास 2024 वैशाली नगर में गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज परिषर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा जिसमें मां अम्बे का आलोकित दरबार सजाया जायेगा। महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस आयोजन में सर्वप्रथम प्रतिदिन नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें ढ़ेरों उपहार प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। आयोजन में अपनी सहभागिता, स्टॉल्स, कैनोपी, फूड स्टॉल, ब्रांडिंग के लिए मोबाइल नंबर- 9829033530 या +918619189755 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
वरिष्ठ समाजसेवी सुखबीर सिंह चौधरी ने किया S.K.J. ज्वैलर्स डांडिया महारास 2024 के पोस्टर का विमोचन
