जयपुर। पिछले दिनों शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से आयोजित 28 वे भामाशाह सम्मान समारोह में डॉक्टर पुष्कर दत्त तिवारी को राज्य भामाशाह सम्मान से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हाथो उदयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। पुष्कर तिवारी ने गांव कलाकोटा जिला सीकर नीमकाथाना में एक विशाल स्कूल भवन का निर्माण कराया। साथ ही खेल का मैदान का निर्माण कराकर शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिया था राज्य उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाकोट स्कूल भवन में फर्नीचर, कंप्यूटर,प्रिंटर सहित अन्य जरूरत का सामान देकर स्कूल प्रबंधन को समर्पित कर दिया। डॉक्टर पुष्कर दत्त की सामाजिक सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग द्वारा भामाशाह सम्मान के रूप में उनको सम्मानित किया गया है। विगत 30 वर्षों से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवाएं प्रदान करके लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।
