जयपुर। बेनाड रोड दादी का फाटक स्थित रजत पैराडाइज में 4 अक्टूबर को गरबा क्रेज नाइट सीजन 1 का भव्य आयोजन किया जाएगा। गरबा नाइट के आयोजक शोरभ शर्मा और देवेंद्र लोरा ने बताया कि गरबा क्रेज नाइट में बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस कप्पल, बेस्ट गरबा एवं डांडिया ग्रुप को विभिन्न कैटेगरी में अतिथियों द्वारा अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यह आयोजन होगा। गरबा क्रेज नाइट की एंट्री पास के द्वारा होगी सिंगल 100 रुपए कप्पल 150 रुपए फैमिली पास ₹250 होगी।इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम समाचार पत्र और राज मीडिया टीवी रहेगा। सौरभ शर्मा देवेंद्र लोरा ने बताया कि डांडिया की प्रैक्टिस के लिए से ब्राइट डांस एकेडमी और देव कराटे एकेडमी मुरलीपुरा में वर्कशॉप शुरू हो गई है।
