जयपुर 29 जुलाई को विद्याधर नगर आकेड़ा डूंगर स्थित धनुषधारी हनुमान जी के मंदिर में विद्याधर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बद्रीनारायण कुमावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन और भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा,जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर आर तिवारी, जिला संगठन महासचिव सीताराम नेहरू, प्रदेश सचिव सुरेंद्र लांबा कुमावत,पूर्व प्रदेश महासचिव गिरिराज गर्ग,पार्षद राजेश गुर्जर, पार्षद प्रदीप तिवारी,पार्षद प्रतिनिधि सतपाल गजराज, पार्षद प्रतिनिधि सुमित मिश्रा,ब्लॉक उपाध्यक्ष नवरत्न राजोरिया, पार्षद प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष आर आर तिवारी ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट से उन्हें प्रत्याशी के तौर पर उतर जाएगा जो हमेशा क्षेत्र में रहकर लोगों के बीच जाकर काम कर रहे है और लोगो को जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनारायण कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के साथ एकजुट रहकर कार्य करना होगा ताकि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा पार्षद बनाकर नगर निगम में पहुंचाए जाए और निगम में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बने। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

