जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर की लाईसेस समिति की बैठक पन्नाधाय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा डेयरी बूथ, मैरिज गार्डन, होटल लाईसेन्स, पान बूथ, सामुदायिक भवन, पार्किंग स्थल एवं अन्य बिन्दुओं के संबंध में चर्चा की गई।
लाईसेन्स समिति के चैयरमेन रमेश चन्द्र सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्यों में कविराज सैठी, राधेश्याम बोहरा, पारस जैन, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती सरिता चौधरी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, अरविन्द सैनी, सचिव, लाईसेन्स समिति इत्यादि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
लाईसेन्स समिति के चेयरमैन ने सचिव, लाईसेन्स समिति एवं समस्त जोनों को नवीन आवंटित डेयरी बूथों की स्थापना में आ रही समस्याओं को दूर करने, अवैध पानबूथ एवं मैरिज गार्डनों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं पूर्व में स्थापित पानबूथ, मैरिज गार्डन, डेयरी बूथों एवं होटल रेस्टोरेन्ट से समय पर राजस्व अर्जन करने तथा राजस्व वृद्धि करने के दिशा-निर्देश प्रदान करने के साथ-साथ ग्रीन कियोस्क की स्थापना का प्रस्ताव भी बैठक में लिया गया।
लाईसेन्स समिति की हुई बैठक समिति चैयरमैन रमेश चन्द्र सैनी ने ली बैठक
