जयपुर। बोधि ट्री और प्योर डिवोशन फाउंडेशन के तत्वाधान में 23 जून को आयोजित होने वाले मात्र इवेंट के पोस्टर का विमोचन 7 जून को गोपालपुरा स्थित होटल सफारी में किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बोधि ट्री के फाउंडर और मात्र कार्यक्रम के संयोजक शुभा गुप्ता और सिद्धि गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम एक चैरिटी के लिए आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम से आने वाली राशि को वृन्दावन में उन बेघर महिलाओं के लिए उपयोग किया जाएगा। प्योर डिवोशन फाउंडेशन वृन्दावन की वृद्ध, बुजुर्ग व असहाय महिलाओं के लिए राशन, भोजन, आवास व अन्य कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। 23 जून को होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य इन्हीं महिलाओं की सहायता करना है।

गौरतलब है कि प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी प्योर डिवोशन फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना कर चुकी हैं। प्योर डिवोशन फाउंडेशन सुंदर गोपाल प्रभु द्वारा स्थापित किया गया है। यह फाउंडेशन छोड़ी गई माता-बहनों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी तत्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एन.के. जैन, सफारी होटल के डायरेक्टर पवन गोयल, संपादक नवल किशोर शर्मा, मॉडल-एक्ट्रेस दीप्ति सैनी चौधरी, राघव गोयल, अनुराग अग्रवाल, संजय झांवर, अनिल गोयल, कन्नू मेहता, मॉडल ऋतु शर्मा, महावीर सोनी, डॉ. स्वाति चौहान, ऋतुराज शर्मा, ललित शर्मा, समाजसेवी बसंत जैन, सिंगर-एक्ट्रेस अपर्णा वाजपेई आदि का संस्था पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। सभी अतिथियों द्वारा इवेंट के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर अनिल मुद्गल, अक्षिता गुप्ता, शिवानी सोनी, आयुष सोनी सहित शहर के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्योर डिवोशन फाउंडेशन के राधा कांत प्रभु ने सभी उपस्थित लोगों को समाज सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वेलनेस पर डॉ. स्वाति चौहान और टैरोकार्ड रीडर श्रुति चुग के विशेष सत्र हुए। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी दीप्ति सैनी और शुभा गुप्ता ने बताया कि 23 जून को होटल नोवोटेल में देशभर से अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित महक चहल और सबा खान भी मौजूद रहेंगी जो कि फैशन शो की गवाह रहेंगी। इस मौके पर कैलेंडर भी लॉन्च किया जाएगा। इस अवसर पर कल्पना शर्मा, अनिल मुद्गल, आयुष सोनी, अक्षिता गुप्ता, शिवानी सोनी सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद थे। पोस्टर विमोचन इवेंट का सफल मंच संचालन एक्ट्रेस-मॉडल आरजे देवांगन द्वारा किया गया।

