जयपुर। राजकोट में गेम जोन व दिल्ली के अस्पताल में लगी आग से चिंतित नगर निगम जयपुर हैरिटेज अब शहर के होटलों, क्लबों, पीजी हाॅस्टल्स, माॅल, अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु इन संस्थानों के सुरक्षा व अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण देगा। महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने अग्निशमन अधिकारियों के साथ बैठक कर इन प्रतिष्ठानों में अग्निशमन इंतजामों,फायर एनओसी आदि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
श्रीमती गुर्जर ने बगैर फायर एनओसी के चल रहे होटल, हाॅस्पिटल, क्लब, रेस्टोरेन्ट, रूफटाॅप व बेसमेंट रेस्टोरेंट, माॅल व पीजी हाॅस्टलस का सधन निरीक्षण करने व 3 दिन में नोटिस सर्व करने के निर्देश दिये।
श्रीमती गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अग्निशमन शाखा ने जिन 1000 होटल्स, रूफटाॅप रेस्त्रां, क्लब को 5 बार नेाटिस दिया है उन्हे एक बार अन्तिम नोटिस ओर दे दिया जाये इसके बाद इन पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाये व फिर भी इन संस्थानों ने फायर संबधी पुख्ता इंतजाम नहीं करने वालों के विरूद्व सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
श्रीमती गुर्जर ने इन प्रतिष्ठानों में जब अग्निशमन संबंधी माकूल इन्तजाम सुदृढ. करेन के लिये सुझाव मांगे तब मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री देवेन्द्र मीणा ने अग्निशमन अध्ाििनयम के अभाव में पहले से आपदा प्लानिंग नहीं हो रही है, व हादसो ंपर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है इस पर श्रीमती गुर्जर ने श्री मीणा को निर्देश दिये कि वे इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करें ताकि राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिख कर अग्निशमन अध्ाििनयम बनाने हेतु आग्रह किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त फायर श्री युगान्तर शर्मा ने श्रीमती गुर्जर को बताया कि अनेक आवासीय भवनों में खतरनाक व्यावसायिक गतिविधियां बिना लाईसेंस के चल रही है इस पर श्रीमती गुर्जर ने निर्देश दिये कि इनकी जाँच की जाये व इन्हें नोटिस दिये जायें व अगर अग्निशमन मापदण्डों की पालना नहीं करे तो इनको सीज करने की कार्यवाही की जाये।
श्रीमती गुर्जर ने कहा कि वे स्वयं भी आगामी दिनों में इन प्रतिष्ठानों का औचक निरिक्षण करेंगी।
बैठक मे उन्होने मंशा व्यक्त की, कि हैरिटेज निगम क्षेत्र में संचालित इन सब प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम हो व इनके पास एनओसी भी हेा। श्रीमती गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन प्रतिष्ठानों में रखे गये सुरक्षा अधिकारियों को माॅक डिल के माध्यम से साप्ताहिक प्रशिक्षण दिया जा सके इसके बारे में आयुक्त से चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करे। बैठक में संयुक्त निदेशक जनसम्पर्क मेाती लाल वर्मा व सहायक अग्निशमन अधिकारी उपस्थित थे।
होटल, रूफटाॅप, बेसमेंट रेस्तरा, गेम जोन,पीजी, माॅल व अस्पतालों मे तैनात सुरक्षा कर्मियों को हेरिटेज निगम अग्निशमन हेतु प्रशिक्षण देगा
