By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सजग और तत्पर – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सजग और तत्पर – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सजग और तत्पर – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: May 26, 2024 4:11 pm
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE



मुख्यमंत्री ने सेंट्रल पार्क में की मॉर्निंग वॉक


जयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह जयपुर स्थित सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्क में घूमने आए लोगों से आत्मीयतापूर्वक संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। श्री शर्मा ने जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव और संवेदनशीलता दिखाते हुए पार्क में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे तथा स्टैच्यू सर्किल पर पक्षियों को चुग्गा भी डाला।



मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश, खासतौर से राजस्थान, इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। सम्पूर्ण प्रदेश हीट वेव की रेड अलर्ट श्रेणी में आ गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए विद्युत, पीएचईडी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में मौसमी बीमारियों और हीट वेव से बचाव एवं उपचार की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। साथ ही, पशुधन एवं गौवंश के लिए भी दवा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन और पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। साथ ही आमजन को भी मानवीय आधार पर पशु-पक्षियों के लिए जहां भी संभव हो, पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री शर्मा ने भामाशाहों से भी आग्रह किया कि वे जनहित में प्रदेश में शीतल पानी की प्याऊ से लेकर पशुओं के लिए पानी और चारा की व्यवस्था जैसे पुनीत कार्य करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

**मुख्यमंत्री ने चौड़ा रास्ता में पी चाय, किया ऑनलाइन भुगतान**

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक के बाद चौड़ा रास्ता स्थित दुकान के बाहर चाय पी तथा वहां मौजूद जनता से संवाद किया। रवाना होते समय मुख्यमंत्री ने चाय का ऑनलाइन भुगतान किया। इस दौरान उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, ग्रेटर नगर निगम महापौर श्री पुनीत कर्णावट तथा गणमान्य लोग भी मौजूद थे।



उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से आमजन के लिए प्याऊ, पक्षियों के लिए परिंडे एवं गर्मी से राहत देने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम तेज करने के लिए निर्देश दिए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर में भीषण गर्मी से राहत: दूध मंडी चौराहे पर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था
Next Article वन विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518666
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

राजस्थान पुलिस: आकस्मिक अवकाश के लिए ‘राज-काज लीव एप्लिकेशन’ अनिवार्य, सभी अधिकारियों को पालना के दिए निर्देश
नियम विरुद्ध संचालन पर सीकर रोड स्थित रामेश्वरम मैरिज गार्डन सीज
यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में- अशोक गहलोत
जनसुनवाई में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वार्ड संख्या 87 में जन समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने के दिये निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account