खंडेला – कस्बे में ब्रह्मपुरी स्थित ब्राह्मण समाज के भवन से ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 19 मई को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम की झांकी को पुष्प विमान में बिठाकर बैंड बाजे के साथ तथा राम दरबार, बजरंगबली सहित देवी-देवताओं की झांकियों के साथ निकाला गया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों चौपड़ बाजार, मंडी बाजार, सिनेमा हॉल, नगर पालिका, बस स्टैंड से होते हुए कांवट रोड स्थित कलावटिया पैराडाइज तक पहुंची। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया तथा जगह-जगह ठंडाई और शरबत पिलाया गया।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश डस्सा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा में विप्र सेना के पदाधिकारी महेश शर्मा, प्रतीक्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतीक्षा पारीक, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष द्वारका प्रसाद लाटा, तहसील अध्यक्ष ललित प्रसाद शर्मा, मंत्री प्रदीप तिवाड़ी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य राजेश दतात्रेय लाटा, विक्रम जोशी ने भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना करवाई और शोभायात्रा को रावत अतिथि भवन के सामने से रवाना किया।

शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा चौपड़ बाजार, नदी बाजार में महाकाल मंडली, सिनेमा हॉल के पास गुलाब गोयल, डीएसपी कार्यालय के सामने श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा पेय पदार्थ वितरित किया गया और महाकाल मंडली द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलावटिया पैराडाइज में शोभायात्रा का समापन कर राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतीक्षा फाउंडेशन की ओर से भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। समारोह की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष द्वारका प्रसाद लाटा ने की। संस्था से जुड़े राजेश (दतात्रेय) लाटा और संस्था के पदाधिकारियों द्वारा समारोह के अतिथि विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारका प्रसाद लाटा, संपादक नवल किशोर शर्मा, प्रतीक्षा पारीक, झाबरमल कलावटिया, कैलाश ओडाका, महेश डोलिया, शिवदयाल तिवाड़ी, मुकेश डोलिया, राकेश कौशिक, विनोद पारीक, सुधीर कलावटिया, मनोज कलावटिया, हितेश तिवाड़ी, रामावतार शर्मा, गुरारा ग्राम के सरपंच अर्जुनलाल शर्मा, सुरेश शर्मा होद, दिलीप राष्ट्रवादी, मुकेश शर्मा आदि का माला, साफा पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों महिलाएं और समाज बंधु उपस्थित रहे।
