जयपुर।आस्थिका एंटरटेनमेंट की ओर से 6 मई को कलानेरी आर्ट गैलेरी में सांय 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक म्यूजिकल इवनिंग जश्न ए चाँद का आयोजन किया जाएगा। म्यूजिकल इवनिंग की आयोजक व आस्थिका एंटरटेनमेंट की फाउंडर डायरेक्टर अपर्णा वाजपई ने बताया कि म्यूजिकल इवनिंग में जयपुर शहर के करीब 20 सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। म्यूजिकल इवनिंग के मुख्य अतिथि कलानेरी आर्ट गैलेरी के ऑनर विजय शर्मा, सोमया शर्मा, केटिसी ग्रुप के चेयरमैन राज खान,आकाशवाणी की सहायक निदेशिका रेशमा खान, रिजवान अजीज, शिल्पयान संस्था की फाउंडर लक्ष्मी अशोक आदि होंगे।
