नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गजब की स्टंपिंग देखने को मिली। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे दो कैच भी लपका। ऋषभ पंत की फील्डिंग देख ऐसा लग रहा था कि वह टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हों।आईपीएल 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपने घेरलू मैदान पर खेल रही गुजरात टाइंटस की हालत दिल्ली के गेंदबाजों के आगे खराब दिखी। ईशांत शर्मा ने दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल को आउट क्या किया टीम इस झटके से उबर ही नहीं पाई।डेविड मिलर का लपका शानदार कैचगुजरात के खिलाफ विकेट पीछे से पंत की रणनीति जीतनी कारगर रही उतनी ही चर्चा उनकी फील्डिंग की भी रही। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से अभिनव मनोहर और शाहरुख खान का शिकार किया। दोनों को स्टंप आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में पंत ने दोनों स्टंपिंग की। पंत ने डेविड मिलर का हवा में छलांग लगाते हुए कैच किया।पंत की शानदार स्टंपिंग जीटी की पारी के नौवें ओवर में हुई। ट्रिस्टन स्टब्स ने एक स्लाइडर गेंद की और मनोहर उसे समझ नहीं पाए और खेलने से चूक गए, लेकिन विकेट के पीछे से पंत नहीं चूके और इससे पहले की मनोहर क्रीज पर पहुंचते ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। इसी ओवर में स्टब्स ने लेग साइड पर एक वाइड गेंद की। शाहरुख खान स्वीप शॉट खेलने गए, गेंद पंत के ग्लब्स से लगकर विकेट पर जा टकराई।बता दें कि गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 89 रन बनाकर सिमट गई। राशिद खान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लिए। दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप वारियर ने दो विकेट लिए।
गुजरात के खिलाफ ऋषभ पंत ने की दो शानदार स्टंपिंग

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

