जयपुर। विद्याधर नगर स्थित एमपी थिएटर मैं सेंट्रल स्पाइन व्यापार परिषद के द्वारा आयोजित दिवाली कार्निवल में सैकड़ो की संख्या में शहरवासी खरीददारी कर रहे है।
4 नवंबर को राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी कॉर्निवाल के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ठ अतिथि में राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का संस्था अध्यक्ष अजय अग्रवाल ओर महासचिव आशीष अग्रवाल ने दुप्पटा पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।

डॉ चतुर्वेदी ओर नवल किशोर शर्मा ने सभी स्टालों पर जाकर विजिट किया और उनके द्वारा लगाए गए प्रोडक्ट्स की सराहना की। अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि स्टालों पर हस्त निर्मित दीपावली की सजावट का सामान विक्रय किया जा रहा है सभी स्टालों नि शुल्क यहां दी गई है।

महासचिव आशीष गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान श्री राम और लक्ष्मी जी पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, 5 नवंबर 2026 को कार्यक्रम के समापन पर 11000 दीपकों से भगवान श्री राम की महा आरती उतारी जाएगी।

इस अवसर पर मिस राजस्थान श्रीजा गुप्ता, डायरेक्टर योगेश मिश्रा, मनोज योगी,सी एल अग्निहोत्री, सौरभ गोयल, श्रवण अग्रवाल ,संदीप सैनी, आशीष शर्मा, तुलसीराम सोनी,प्रदीप खेतान, नीतू मिश्रा,बीना पारीक, पिंकी सोनी ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध एंकर और मंच संचालक योगेश राजवाड़ा रहे, क्वीन परफॉर्मिंग आर्ट द्वारा बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई।


