जयपुर। राजस्थान में जु-जित्सु खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए 5वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन 2 और 3 नवंबर 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में किया जाएगा।
जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष छोटू राम दहिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के चुनिंदा मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से यह स्पष्ट किया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। SMS स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को लेकर प्रदेश के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शुरू होगी 5वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता


