जयपुर। श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा एवं औद्योगिक क्षेत्र झोटवाड़ा की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को विशाल भजन संध्या एवं 28वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।
आयोजन स्थल औद्योगिक क्षेत्र, झोटवाड़ा, जयपुर स्थित आनंद मार्केट रहेगा। भजन संध्या में खाटू श्याम बाबा की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में भजन जामिंग विशेष आकर्षण रहेगा।

इस भव्य आयोजन में भजन गायक कुमार संजय(मेरठ) तुलसी गोयल (श्री गंगानगर) डी.के. राजा( बरेली) नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं पूजा पारीक, जयपुर सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में श्याम भक्त दादा कुमार नरेंद्र की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजन के मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता हैं, जबकि संयोजक के रूप में राजेंद्र शर्मा, सूर्यकांत गाड़िया एवं प्रतीक जैन जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन को लेकर 25 अक्टूबर को आनंद मार्केट स्थित कार्यालय में संस्था पदाधिकारियों ने एक मीटिंग आयोजित की।

मीटिंग में मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता,संयोजक राजेंद्र शर्मा,सूर्यकांत गाड़िया,विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, सोहन लाल अग्रवाल,अशोक जोशी,कांग्रेस युवा नेता धीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है। भजन जेमिंग में नवीन शर्मा,कृतिन शर्मा,अर्पिता रॉय,ऋषि शिखवाल विशेष आकर्षण होगा।
आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने की अपील की है।


