By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
    पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    October 20, 2026
    राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर कोटा जंक्शन से दस्तयाब
    October 20, 2026
    मातृभूमि के लिए अमर बलिदान: 21 अक्टूबर को देश मनाएगा ‘पुलिस शहीद दिवस’, लद्दाख के रणबांकुरों की शहादत को किया जाएगा नमन
    October 20, 2026
    52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति, डीजीपी ने दी बधाई
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मातृभूमि के लिए अमर बलिदान: 21 अक्टूबर को देश मनाएगा ‘पुलिस शहीद दिवस’, लद्दाख के रणबांकुरों की शहादत को किया जाएगा नमन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मातृभूमि के लिए अमर बलिदान: 21 अक्टूबर को देश मनाएगा ‘पुलिस शहीद दिवस’, लद्दाख के रणबांकुरों की शहादत को किया जाएगा नमन
Jaipur

मातृभूमि के लिए अमर बलिदान: 21 अक्टूबर को देश मनाएगा ‘पुलिस शहीद दिवस’, लद्दाख के रणबांकुरों की शहादत को किया जाएगा नमन

RMT network
Last updated: October 20, 2026 3:56 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। कर्तव्य की पालना करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान के सम्मान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को ‘पुलिस शहीद दिवस’ श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यह विशेष आयोजन 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 की समयावधि के दौरान देश और समाज की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के शौर्य को नमन करने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के शहीद स्थल और त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पुलिस स्मारक पर मुख्य समारोह आयोजित होंगे, जहां शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
लद्दाख के बलिदान की याद
महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर भारतीय पुलिस इतिहास में सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। ठीक 67 साल पहले 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इन्हीं अमर जवानों की शहादत से प्रेरणा लेने और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को याद करने के लिए देशभर में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
सुबह 8 बजे आरपीए में मुख्य समारोह
जयपुर का मुख्य समारोह सुबह 8 बजे आरपीए के शहीद स्मारक पर होगा। डीजीपी श्री शर्मा शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद संक्षिप्त उद्बोधन देंगे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशासन एवं कानून व्यवस्था) श्री वी.के. सिंह ने बताया कि गार्ड ऑफ ऑनर व परेड में आयुक्तालय जयपुर, चतुर्थ बटालियन और पांचवीं बटालियन आरएसी की एक-एक प्लाटून शामिल होगी।
समारोह में डीजीपी रैंक से सेवानिवृत्त एक पुलिस अधिकारी, जयपुर स्थित सेवानिवृत्त अराजपत्रित पुलिस अधिकारी, ज्वाइंट डायरेक्टर आईबी तथा पुलिस अधीक्षक एनआईए को आमंत्रित किया गया है। जयपुर स्थित पुलिस विभाग के सभी आईपीएस और आरपीएस अधिकारी भी शामिल होंगे।
त्रिमूर्ति सर्किल पर भी श्रद्धांजलि
आरपीए का कार्यक्रम संपन्न होने के तुरंत बाद जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित त्रिमूर्ति सर्किल के पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा, जहां डीजीपी श्री शर्मा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।
श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प
समारोह के बाद आरपीए और जिला पुलिस लाइनों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगेंगे और सभी पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई की जाएगी। शहीदों की स्मृति में आरपीए और जयपुर की सभी पुलिस लाइनों में वृक्षारोपण होगा। जयपुर जिले के किसी शहीद पुलिसकर्मी के निकट परिजन से पौधा लगवाया जाएगा और पौधे पर अमर शहीद के नाम की तख्ती लगाई जाएगी।
सभी जिलों में आयोजन
जयपुर के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस लाइन या शहीद स्मारक पर यह दिवस मनाया जाएगा। रेंज मुख्यालयों पर संबंधित आईजी/डीआईजी और अन्य जिला मुख्यालयों पर पुलिस अधीक्षक सलामी लेंगे। इनमें आरएसी, प्रशिक्षण केन्द्र, जोन ऑफिस सहित सभी शाखाओं-इकाइयों के पुलिस कार्मिक शामिल होंगे और संबंधित जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति, डीजीपी ने दी बधाई
Next Article प्रज्ञान ओझा बने नए चीफ़ सेलेक्टर, रमेश पवार की चयन समिति में एंट्री

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
Jaipur
October 20, 2026
पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Jaipur
October 20, 2026
राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर कोटा जंक्शन से दस्तयाब
Jaipur
October 20, 2026
प्रज्ञान ओझा बने नए चीफ़ सेलेक्टर, रमेश पवार की चयन समिति में एंट्री
Sports
October 20, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

516578
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

जेडीए ने छः बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, जोन-13 में सरकारी भूमि से हटाए अतिक्रमण
आज दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन
राजस्थान को तेज विकास की राह पर आगे बढ़ा रही राज्य सरकार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
विद्याधर नगर स्टेडियम में रंग राजस्थान डांडिया उत्सव की धूम, अधिवक्ताओं ने परिवार सहित लिया हिस्सा
‘श्री गिरिराज गोवर्धन की जय’ से गूंजा गुप्त वृन्दावन धाम, ने लिया आशीर्वाद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account