By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
    August 26, 2026
    नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    August 26, 2026
    फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
    August 26, 2026
    निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
    August 26, 2026
    मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
    August 25, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
Jaipur

मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी

RMT network
Last updated: August 25, 2026 4:30 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर।
नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दौरान साइबर ठग मतदाताओं, चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रामक सूचनाएं फैला सकते हैं। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, श्री वी.के. सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा द्वारा जारी साइबर एडवायजरी अनुसार चुनाव के दौरान विशेष रूप से फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक/फेक न्यूज के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है।
‘वोटर लिस्ट में नाम देखें’—ऐसे फर्जी लिंक से रहें सावधान
साइबर ठग WhatsApp या SMS के जरिए “अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें”, “आपका पोलिंग बूथ बदल गया है” जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक पर क्लिक करा सकते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। मतदाता सूची अथवा मतदान संबंधी जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
OTP मांगने वाला कोई भी ‘अधिकारी’ हो सकता है साइबर ठग
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर वोटर कार्ड अपडेट, सत्यापन अथवा अन्य चुनावी प्रक्रिया के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति को OTP, बैंक विवरण, UPI PIN या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करें। याद रखें—OTP किसी के साथ साझा करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है।
वायरल वीडियो और ऑडियो पर तुरंत विश्वास न करें
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर नेताओं के नाम से फर्जी वीडियो, ऑडियो, भाषण एवं डीपफेक सामग्री वायरल की जा सकती है। किसी भी सामग्री को बिना आधिकारिक पुष्टि के सच न मानें और उसे आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें।
प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें
उन्होंने चुनाव प्रत्याशी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे Facebook, Instagram, X और WhatsApp अकाउंट पर Two-Step Verification (2FA) अनिवार्य रूप से सक्रिय रखें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें तथा किसी अनजान लिंक के माध्यम से लॉगिन संबंधी जानकारी साझा न करें।
चुनावी चंदे के नाम पर QR कोड से हो सकती है ठगी
डोनेशन एवं फंड रेजिंग के नाम पर प्राप्त होने वाले UPI लिंक और QR कोड की अच्छी तरह जांच करें। किसी को पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी अपना UPI PIN दर्ज नहीं करना पड़ता। QR कोड स्कैन करने अथवा PIN डालने से पहले लेन-देन की पूरी जानकारी जांच लें।
WhatsApp ग्रुप एडमिन भी रहें सतर्क
उन्होंने WhatsApp ग्रुप एडमिन को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि वे प्रचार एवं चुनाव संबंधी WhatsApp ग्रुप में केवल भरोसेमंद सदस्यों को ही संदेश पोस्ट करने की अनुमति दें। ग्रुप सेटिंग में “Only Admins” विकल्प का उपयोग कर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की आशंका को कम किया जा सकता है।
चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक निजी डिवाइस और Public Wi-Fi से बचें
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी डेटा अथवा EVM/VVPAT से संबंधित संवेदनशील जानकारी किसी निजी डिवाइस या असुरक्षित नेटवर्क/Public Wi-Fi पर साझा न करें। अनजान ई-मेल आईडी से प्राप्त चुनाव संबंधी सर्कुलर, लिंक अथवा अटैचमेंट को बिना सत्यापन के ओपन न करें।
ठगी होने पर ‘गोल्डन ऑवर’ में 1930 पर करें शिकायत
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो वह बिना देरी किए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। राजस्थान में उपलब्ध साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।
अपील :
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि “सतर्क मतदाता ही सुरक्षित मतदाता है”—चुनाव संबंधी किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की पुष्टि करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वार्ड 54 से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मा शर्मा ने विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा
Next Article निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
Jaipur
August 26, 2026
नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
Jaipur
August 26, 2026
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
Jaipur
August 26, 2026
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
Jaipur
August 26, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

492119
Your IP Address : 216.73.217.36

You Might Also Like

पहलगाम में मारे गए जयपुर के नीरज का अंतिम-संस्कार: मुख्यमंत्री भजनलाल ने मां के आंसू पोंछे
कृषि में निवेश से मशीनीकरण और उत्पादकता बढ़ेगी- अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग
कम्प्लायन्स रिडक्शन एंड डीरेगुलेशन फेज— 1 में राजस्थान सभी 23 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में
ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: अलवर पुलिस ने करोड़ों का खेल उजागर किया, 4 गिरफ्तार
राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026: प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर ईकोसिस्टम विकसित कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account