जयपुर। उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं हेतु आरक्षण निर्धारण तथा श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 24 सितम्बर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम के कार्यालय के कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर में की जाएगी।


