जयपुर। वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में मुरलीपुरा प्रताप नगर चौराहा पर 6 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भवानी निकेतन मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत,कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल,पूर्व पार्षद सुरेश जांगिड़ ओर वार्ड कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी का दुपट्टा ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।




जनसभा को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ढाई वर्ष के दौरान सभी 22 वार्डों में विकास कार्य हुए है। शेष बचे हुए कार्य भी शीघ्र ही करवाए जाएंगे। उन्होंने मंजू अग्रवाल के समर्थन में वोट देने की अपील की।


