जयपुर। सेहत साथी फाउंडेशन की ओर से 5 सितंबर को होटल हॉलिडे इन में फिजियो प्राइड अवार्ड सीजन 6 का भव्य आयोजन किया। समारोह की शुरुआत संस्था के फाउंडर डॉ अविनाश सैनी,डॉ नेहा सैनी ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।


समारोह की मुख्य अतिथि बयाना विधायक ऋतु बानावत,विशिष्ठ अतिथि पिंक स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राघवेंद्र सिंह चौधरी, डॉ सुमित तनेजा,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा व अन्य अतिथियों का डॉ अविनाश सैनी ओर उनकी टीम की ओर से बुके ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आए फिजियोथैरेपिस्ट का अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इवेंट में जस्ट हेल्थ वेलनेश संस्था से भूपेंद्र सिंह,इवेंट प्लानर वीरेंद्र सिंह सहित शहर के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर सम्राट ने किया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र रहा।


