जयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के ड़िब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 02.06.26 से 30.06.26 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 05.06.26 से 03.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय -सीकर – दिल्ली सराय रेलसेवा में दिनांक 03.06.26 से 03.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 03.06.26 से 01.07.26 तक एवं जोधपुर से दिनांक 04.06.26 से 02.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा हेतु तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के ड़िब्बें


