जयपुर। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लायंस क्लब जयपुर डायमंड ने यूथ हॉस्टल में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने यूथ हॉस्टल परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे रोपे।

क्लब की अध्यक्ष लॉयन प्रीती सक्सैना ने बताया कि हर वर्ष लॉयंस क्लब डायमंड की तरफ से यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने प्रकृति को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया और क्लब ने घोषणा की कि भविष्य में भी इस प्रकार के वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब के सचिव लॉयन एम एम पालीवाल, कोषाध्यक्ष लॉयन वीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लॉयन सुधीर जैन, लॉयन अजय अग्रवाल, लॉयन आलोक अग्रवाल, लॉयन दीपक शर्मा, लॉयन राहुल शर्मा, लॉयन आर के गुप्ता, लॉयन बी एस रावत, लॉयन पराग श्रीवास्तव, लॉयन अनिल बाफना, लॉयन सुनील ब्योत्रा, लॉयन विनय पाराशर, लॉयन नवीन सारस्वत, लॉयन डॉ राजीव वशिष्ठ, लॉयन अजय डोगरा,लॉयन शुभम् शर्मा, लॉयन मोहित सक्सैना, लॉयन महेश बब्बर, लॉयन इन्दर साधनानी, लॉयन राजेश चौधरी, लॉयन ममता पंचोली, लॉयन कोमल चौहान, संगीता अग्रवाल, संगीता गोदा, पिंकी सारस्वत, नीलम बाफना, सुनीता ब्यौत्रा, दुर्गेश शर्मा, निर्मला रावत, कंचन गुप्ता, रीना चौधरी, सरोज साधनानी, वैष्णवी, चीना और निखिल ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण रक्षा का दायित्व उठाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लॉयन अनिल बाफना, संयोजक लॉयन शुभम् शर्मा रहे। और आर्च फाउंडेशन ने संयुक्त तत्वाधान प्रदान किया।


