By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
    September 1, 2026
    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
    September 1, 2026
    जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
    September 1, 2026
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
    August 31, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान
Jaipur

आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान

RMT network
Last updated: July 15, 2026 6:27 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर हाल ही में हुई प्रसूता मृत्यु की घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल आईसीयू, गायनिक ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य संबंधित वार्डों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा दिवंगत प्रसूताओं के नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 जुलाई से 5 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सघन स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही, प्रसव पूर्व आवश्यक जांचों (एएनसी) का रेकार्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाएगा तथा प्रत्येक गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के माध्यम से हाई-रिस्क वाली गर्भवतियों की समय रहते पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और अधिक कमी लाने के प्रयासों को गति मिलेगी। अभियान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी, चिकित्सकीय प्रोटोकॉल की कड़ाई से पालना तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।
इसके उपरांत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्राचार्य एवं नियंत्रक, मेडिकल कॉलेज जोधपुर डॉ. बी .एस. जोधा, वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज कोटा डॉ. निर्मला शर्मा, निदेशक एएसएच डॉ. मधु, परियोजना निदेशक (मातृ स्वास्थ्य) डॉ. तरुण चौधरी, प्राचार्य एवं नियंत्रक, आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा, चिकित्सा अधीक्षक, महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), भीलवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।। बैठक में प्रत्येक प्रकरण की गहन समीक्षा की गई तथा सभी चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक मातृ मृत्यु को अत्यंत गंभीरता से लेती है। पूरे प्रकरण की जांच राज्य स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसे सार्वजनिक किया जाएगा तथा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खीवसर ने कहा कि अस्पताल के पीएमओ ने जानकारी दी कि अस्पताल में चार प्रसूताओं की मृत्यु हुई थी । चिकित्सालय प्रशासन द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार समाचारों में उल्लिखित पाँच महिलाओं में से एक महिला प्रसूता नहीं थी। वह बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी तथा उनकी मृत्यु हृदयाघात के कारण हुई। एक अन्य महिला का चिकित्सालय में किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं किया गया था। उन्हें गंभीर अवस्था में रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान हाइपोवोलेमिक शॉक के कारण उनका निधन हुआ। शेष तीन प्रसूताओं की मृत्यु क्रमशः पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म, HELLP सिंड्रोम तथा प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव (PPH) एवं डीआईसी (DIC) जैसी गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण हुई।
चिकित्सालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित सभी सिजेरियन ऑपरेशन ऑपरेशन थिएटर क्रमांक-1 में किए गए थे, जहां किसी भी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। ऑपरेशन थिएटर क्रमांक-2 को 30 जून से माइक्रोबायोलॉजिकल कल्चर पॉजिटिव आने के कारण बंद रखा गया था तथा उसमें कोई ऑपरेशन नहीं किया गया। वर्तमान में चिकित्सालय में 22 स्टरलाइज्ड ऑपरेशन सेट उपलब्ध हैं तथा आवश्यकता अनुसार उनका उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 10 अतिरिक्त सेट भी उपलब्ध हैं। प्रतिदिन औसतन 15 से 20 सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक के बाद एक अधिकारियों पर सख्त एक्शन,दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से हटाया
Next Article राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामलों में बड़ी कार्रवाई, फरार मास्टरमाइंड विनोद रैवाड़ गिरफ्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
Jaipur
September 1, 2026
फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
Jaipur
September 1, 2026
जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
Jaipur
September 1, 2026
रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
Entertainment Jaipur
September 1, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498715
Your IP Address : 216.73.217.53

You Might Also Like

जेडीए 2500 से अधिक भूखण्डों की विभिन्न स्कीम्स करेगा लांच
रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर वसूली जाएगी किराए की 10 गुना राशि
राजस्व मण्डल: 24 कार्मिक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत
आईपीडी टावर पर हुआ मंथन: 24 मंजिला होगा आईपीडी टॉवर, आईपीडी टावर के निर्माण से मरीजोंको मिलेगा गुणवत्तापूर्ण इलाज
लोकतंत्र तब ही मजबूत जब संस्थाएं मजबूत हो, भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया- पायलट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account