By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामलों में बड़ी कार्रवाई, फरार मास्टरमाइंड विनोद रैवाड़ गिरफ्तार
    July 15, 2026
    आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान
    July 15, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक के बाद एक अधिकारियों पर सख्त एक्शन,दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से हटाया
    July 15, 2026
    मुख्यमंत्री ने ली पशु रोग नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक: कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें
    July 15, 2026
    मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई: 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, ओवरलोड बस पर ₹4,000 जुर्माना
    July 15, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
    किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले भव्य आयोजन के साथ संपन्न
    July 1, 2026
    मिस राजस्थान में चौथे दिन रहा ग्रुमिंग ट्रेनिंग सेशन के नाम
    June 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक के बाद एक अधिकारियों पर सख्त एक्शन,दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से हटाया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक के बाद एक अधिकारियों पर सख्त एक्शन,दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से हटाया
Jaipur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक के बाद एक अधिकारियों पर सख्त एक्शन,दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से हटाया

RMT network
Last updated: July 15, 2026 6:25 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान सिविल सेवा के 2 अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी,
सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी की रोकी गई 20 प्रतिशत पेंशन,
रिश्वतखोरी पर तत्कालीन वृत्ताधिकारी के खिलाफ अभियोजन कार्रवाई की मंजूरी,
पद के दुरुपयोग पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्वीकृति
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार एवं कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वतखोरी, दहेज उत्पीड़न, पद के दुरुपयोग करने एवं राजकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, दहेज उत्पीड़न के प्रकरण में एक चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध धारा 498-ए एवं 406 भारतीय दण्ड संहिता में दोष सिद्ध होने पर उन्हें राजकीय सेवा से पदच्युत करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-16 के अन्तर्गत 2 प्रकरणों में सेवारत अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 प्रतिशत पेंशन हमेशा के लिए रोकने का फैसला किया। इसी प्रकार, सीसीए नियम 34 में रिव्यू के 5 प्रकरणों में विभिन्न अधिकारियों की याचिकाओं को खारिज करते हुए दण्डादेश यथावत रखे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने आपराधिक प्रकरणों में आरोपियों की मदद करने के बदले रिश्वत मांगने के एक प्रकरण में तत्कालीन वृत्ताधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 19 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218 के प्रावधान के अन्तर्गत अभियोजन स्वीकृति जारी की है। इसी प्रकार, भीलवाड़ा के तत्कालीन सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, वृत्त-ए राकेश खोईवाल के खिलाफ सीसीए नियम 16 के अंतर्गत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय कीमती भूमि को नीलामी के बजाय खांचा भूमि के रूप में आवंटन करने के प्रकरण में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के विरूद्ध अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के नियम 8 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्पष्ट मानना है कि लोकसेवकों से ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की सर्वाेच्च अपेक्षा की जाती है। भ्रष्टाचार, कदाचार या अनुशासनहीनता के किसी भी मामले में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी बल्कि नियमानुसार कठोर, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने ली पशु रोग नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक: कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें
Next Article आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामलों में बड़ी कार्रवाई, फरार मास्टरमाइंड विनोद रैवाड़ गिरफ्तार
Jaipur
July 15, 2026
आज से प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए 5 दिवसीय विशेष अभियान
Jaipur
July 15, 2026
मुख्यमंत्री ने ली पशु रोग नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक: कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें
Jaipur
July 15, 2026
मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई: 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, ओवरलोड बस पर ₹4,000 जुर्माना
Jaipur
July 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

452358
Your IP Address : 216.73.216.88

You Might Also Like

जयपुर समारोह-2024: 18 नवम्बर से गणेश पूजन से होगा कार्यक्रमों का आगाज
पांचवें एवं छठे वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते में वृ‌द्धि के प्रस्ताव का वित्त मंत्री ने किया अनुमोदन
तीन नई ट्रेनों को शुरूआत और एक नया रोड ओवर ब्रिज राष्ट्र को समर्पित
पुलिसिंग और कॅरिअर में ऊंचाईयों को छूने के लिए सदैव सकारात्मकता पर फोकस करेः पुलिस महानिदेशक
पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account