जयपुर। भारतीय संस्था एवं निविक न्यूरो ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट पियूष किराडू (पार्षद, वार्ड 63) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सोनदेव बंसल (न्यूरोसर्जन), डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. अनिल कुमार गुप्ता (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. सजल गुप्ता (इम्प्लांटोलॉजिस्ट), हेल्थ कोच शिखा सुराना, रमेश सेठिया (संस्थापक, श्रीमती मोहिनी देवी सेठिया चैरिटेबल ट्रस्ट) एवं राजकुमार जी (एडिबल ऑयल ट्रेडर्स) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, महाकाल जी को माल्यार्पण तथा स्वर्गीय डॉ. उमेश भारतीय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एडवोकेट पियूष किराडू ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, सेवा और समाज के प्रति योगदान की सराहना की।
डॉ. सोनदेव बंसल ने भारतीय संस्था की अध्यक्ष अमृता सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के महत्व एवं इतिहास की जानकारी दी। वहीं डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. सजल गुप्ता, शिखा सुराना तथा निविक हॉस्पिटल के यूनिट हेड गौरव शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष अमृता सक्सेना ने निविक न्यूरो ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सोनदेव बंसल सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यदि धरती पर कोई भगवान है तो वह डॉक्टर हैं, जो सच्ची लगन, मेहनत, समर्पण और सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करते हैं। स्वस्थ नागरिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं।”
इस अवसर पर अमृता सक्सेना ने सभी माननीय अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद समारोह में उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान एडवोकेट पियूष किराडू, डॉ. सोनदेव बंसल, डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. सजल गुप्ता, शिखा सुराना एवं अमृता सक्सेना द्वारा दुपट्टा एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया गया।
निविक न्यूरो ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. सोनदेव बंसल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. साहिल शर्मा, डॉ. गुरसेवक मान, डॉ. प्रियाश तांबी, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. निधि मौर्य, डॉ. अनुकृति शेखावत, डॉ. पवन कुमावत, डॉ. ऋतुविक भारद्वाज, डॉ. पंकज कुमार शर्मा एवं डॉ. अभिषेक शर्मा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. अनन्या पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. यश दाशोरा, डॉ. वर्षा लाटा, डॉ. प्रेम प्रकाश शर्मा, स्टार हॉस्पिटल के डॉ. राकेश केदावत, तथा स्टार सोशल ग्रुप से मूलचंद अग्रवाल, किशन सुरोलिया, श्रीमती लीला जैन एवं श्रीमती नीलम जी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
डॉ. राकेश केदावत एवं उनकी टीम ने डॉ. सोनदेव बंसल का दुपट्टा ओढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया। वहीं भारतीय संस्था की संस्थापक अमृता सक्सेना का भी डॉ. राकेश केदावत द्वारा दुपट्टा, स्मृति-चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। डॉ. राकेश केदावत ने उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं भारतीय संस्था की टीम का सम्मान करते हुए उन्हें फेसवॉश भी भेंट किए।
कार्यक्रम के अंत में निविक न्यूरो ट्रॉमा एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सोनदेव बंसल ने भारतीय संस्था की अध्यक्ष अमृता सक्सेना, रागिनी शर्मा एवं वान्या सक्सेना का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत हॉस्पिटल की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सोनदेव बंसल, यूनिट हेड गौरव शर्मा, प्रमोद कुमार सोलंकी, राजकुमार जी एवं रमेश सेठिया का विशेष सहयोग रहा। समारोह का समापन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।


