जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारी को राजस्व सूचना एवं अपराध निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence and Economic Offences; #DoRIEO) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 बैच के सहकारी अधिकारी रणवीर सिंह परिहार इससे पहले भी राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय एवं ऊर्जा मंत्रालय में मंत्री के निजी सचिव के रूप में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
क्या है DoRIEO
राजस्थान के संदर्भ में, राजस्व सूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय (DoRIEO) पूर्ण रूप से वित्त (राजस्व) विभाग, राजस्थान सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।राज्य सरकार ने पहले से चल रहे ‘राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय’ (SDRI) को समाप्त करके इस नए और अधिक शक्तिशाली निदेशालय का गठन किया है।
DoRIEO मुख्यालय झालाना डूंगरी, जयपुर में स्थित है। इसका संचालन महानिदेशक (DG) स्तर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाता है। यह निदेशालय पूरे राजस्थान क्षेत्र में राजस्व की चोरी रोकने और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच करने वाली सर्वोच्च एजेंसी है। वाणिज्यिक कर (GST), आबकारी (Excise), परिवहन, खान व खनिज, और पंजीयन एवं मुद्रांक (Stamp & Registration) जैसे प्रमुख स्रोतों से होने वाली कर चोरी का विश्लेषण और अन्वेषण करना भी इस एजेंसी के प्रमुख कार्यों में शामिल है।
इसके अलावा रियल एस्टेट में धोखाधड़ी, जमीन पर अवैध कब्जे, बैंकों या साख समितियों (Cooperative Societies) में अनियमितता, फर्जी कंपनियों का गठन और झूठा दिवालियापन घोषित करने वाले मामलों की जांच व अभियोजन (Prosecution) भी इसके अधिकार क्षेत्र में आता है।
कौन हैं रणवीर सिंह परिहार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज व्याख्याता परीक्षा 2008 में लोक प्रशासन विषय से रणवीर सिंह टॉपर रहे और पूरे राजस्थान में एक मात्र सीट पर चयन हुआ। कॉलेज व्याख्याता के रूप में अनेक मेधावी विद्यार्थीयों का नि:शुल्क मार्गदर्शन किया, जिसकी बदौलत बड़ी संख्या में इनके विद्यार्थी प्रशासनिक परीक्षाओं में चयनित हुए हैं।
सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ समित शर्मा के निर्देशन में परिहार ने आमजन को पारदर्शिता के साथ सहज – सुलभ लोकसेवा उपलब्ध कराने अनेक नवाचार धरातल पर क्रियान्वित किए हैं।
अपने कार्यालय में जीरो टोलरेंस फॉर करप्शन और जीरो पेंडेंसी जैसे श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) #गौतमकुमार दक, शासन सचिव #डॉ समितशर्मा एवं राजफैड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी द्वारा हाल ही में रणवीर सिंह को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


