By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत, 7 घायल
    August 4, 2026
    251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन
    August 4, 2026
    प्रोजेक्ट तेजस्वी के अंतर्गत 300 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
    August 4, 2026
    राजस्थान पुलिस का बढ़ा गौरव: एडीजी विशाल बंसल को मिला डायरेक्टर आईबी का प्रशस्ति पत्र
    August 4, 2026
    राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
    August 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कोहली, गेंदबाज़ों की मदद से RCB ने जीता लगातार दूसरा IPL ख़िताब
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > कोहली, गेंदबाज़ों की मदद से RCB ने जीता लगातार दूसरा IPL ख़िताब
Sports

कोहली, गेंदबाज़ों की मदद से RCB ने जीता लगातार दूसरा IPL ख़िताब

RMT network
Last updated: June 1, 2026 6:54 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। IPL 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में विराट कोहली और गेंदबाज़ों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराते हुए लगातार दूसरा IPL ख़िताब जीत लिया है। RCB से पहले IPL में लगातार दो ख़िताब चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) और मुंबई इंडियंस (2019, 2020) में जीते थे।
RCB को 156 का लक्ष्य मिला था और पहले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर मोहम्मद सिराज के ख़िलाफ़ बोल्ड होने से बचे थे और उन्हें पैर में भी चोट लग गई थी। हालांकि अगले ओवर में कगिसो रबाडा के ख़िलाफ़ वेंकटेश ने आक्रामक रुख़ अपनाया और RCB के लिए एक तेज़ शुरुआत की आधारशिला रख दी।
चार ओवर के भीतर ही वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी थी लेकिन सिराज ने पांचवें ओवर में वेंकटेश को अपना सिकार बना लिया। अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल को आउट करते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर लिया।
रजत पाटीदार और कोहली के बीच साझेदारी पनप गई थी लेकिन राशिद ने एक ही ओवर में पाटीदार और क्रुणाल पंड्या का शिकार कर लिया और यहां से GT मुक़ाबले में वापस आ गई। RCB के 91 के स्कोर पर चार विकेट गिर चुके थे और उन्हें अभी भी जीत के लिए 65 रनों की दरकार थी।
हालांकि यहां से कोहली और डेविड के बीच साझेदारी पनपी और कोहली ने मात्र 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए IPL का अपना सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। यहां से RCB काफ़ी मज़बूत स्थिति में लग रही और जब वह लक्ष्य से मात्र 24 रन दूर थी तब टिम डेविड DRS पर कॉट बिहाइंड आउट हुए। हालांकि अभी भी पारी में छह ओवर शेष थे और कोहली के मौजूद रहने के कारण RCB के लिए चिंता की अधिक बात नहीं थी।
RCB जब लक्ष्य से सिर्फ़ 11 रन दूर थी तब मिडऑफ़ पर शुभमन गिल ने कोहली का कैच लपका था लेकिन रिप्ले में टीवी अंपायर ने पाया कि गेंद ग्राउंड को छू गई थी। ऐसी ही घटना GT की पारी के दौरान हुई थी। बहरहाल फ़ैसला आते ही मैदान पर शोर गूंज उठा और कोहली ने भी इसका जश्न मनाया। हालांकि एक बड़ा जश्न कोहली और RCB का इंतज़ार कर रहा था।
साई सुदर्शन ने पहले ओवर में जेकब डफ़ी के ख़िलाफ़ दो चौके लगाकर पारी की शुरुआत की थी, हालांकि पहले ही ओवर में शॉर्ट गेंद पर पुल के प्रयास में उन्हें कॉट बिहाइंड पर आउट करार दिया गया लेकिन वह रिव्यू लेने पर बच गए। गिल ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन तीसरे ओवर में ही जॉश हेज़लवुड ने गिल का शिकार कर लिया और रजत पाटीदार ने मिडऑफ़ से दायीं ओर जाते हुए कैच लपक लिया।
गिल के विकेट के बाद GT ने जॉस बटलर की जगह निशांत सिंधु को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के चौथे ओवर में ही साई सुदर्शन का शिकार करते हुए GT पर दबाव बढ़ा दिया। GT ने पावरप्ले में केवल 45 रन बनाए जो इस सीज़न पहले छह ओवरो में उनके द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे कम रन हैं। इससे पहले SRH के ख़िलाफ़ इसी मैदान पर उन्होंने पावरप्ले में 36 रन बनाए थे। इस सीज़न GT की सलामी जोड़ी चार बार पावरप्ले के भीतर आउट हुई जिसमें ऐसा तीन बार RCB के ख़िलाफ़ ही हुआ।
सिंधु और बटलर के बीच साझेदारी पनप ही रही थी कि सिंधु रसिख डार के ख़िलाफ़ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर लपके गए और महज़ 55 के स्कोर पर GT ने तीन विकेट गंवा दिए। 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को डफ़ी के ख़िलाफ़ चार के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब उनका कैच लपकने के प्रयास में जॉर्डन कॉक्स के हाथ से गेंद लगने के बाद ग्राउंड पर लग गई थी।
हालांकि क्रुणाल पंड्या ने बटलर को स्टंप करते हुए GT पर दबाव को बढ़ा दिया। हालांकि 14वें ओवर में डफ़ी के ख़िलाफ़ अरशद ख़ान और वॉशिंगटन ने 16 रन बटोरते हुए GT की पारी को गति दी और उनके स्कोर को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।
हालांकि अगले ही ओवर में पाटीदार हेज़लवुड को आक्रमण पर वापस लाए और उन्होंने अरशद का विकेट निकाल लिया। अब वॉशिंगटन के कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी थी। लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और रसिख ने अपनी दूसरी सफलता के रूप में राहुल तेवतिया का शिकार किया। वॉशिंगटन लगातार प्रहार कर रहे थे और GT को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि भुवनेश्वर ने जेसन होल्डर को आउट करते हुए GT पर दबाव को और बढ़ा दिया।
राशिद ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए GT को 150 के पार पहुंचाया लेकिन अगली ही गेंद पर रसिख ने उन्हें अपने तीसरे शिकार के रूप में पवेलियन चलता कर दिया। वॉशिंगटन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और GT ने RCB को 156 का लक्ष्य दिया।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भव्य व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन, 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होगा आयोजन
Next Article कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, राजस्थान में 42 रुपए की बढ़ोतरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बुमराह की जगह आक़िब नबी को पहली बार भारतीय टीम में बुलावा
Sports
August 4, 2026
दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत, 7 घायल
Jaipur
August 4, 2026
251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन
Jaipur
August 4, 2026
प्रोजेक्ट तेजस्वी के अंतर्गत 300 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
Jaipur
August 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

470177
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

अमित पासी का रिकॉर्ड डेब्यू शतक, पंजाब और हरियाणा सुपर लीग में पहुंची
टी-20 विश्व कप : विराट कोहली, ऋषभ पंत, युज़वेंद्र चहल, शिवम दुबे, संजू सैमसन टीम में शामिल
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ‘वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड की सौंपी ट्राफी
एमपीएस इंटरनेशनल के विद्यार्थी स्वर्ण पदक प्राप्त कर सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट टीम के लिए हुए चयनित
आज श्रीलंका का सामना करने को तैयार भारत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account