जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘भव्य व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव-2026’ के पोस्टर का विमोचन 30 मई संपन्न हुआ।
यह भव्य कार्यक्रम 19 जून को सायं 6:00 बजे बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
महासंघ की पूरी टीम ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भी कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया है। जिस पर उन्होंने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर राज मीडिया टाइम्स के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ,जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महेश जैन, आईटी चेयरपर्सन सुश्री निशिता सुरोलिया, संदीप जैन ,ओएनडीसी टीम से विशाल तिवारी, सुमित कुमार एवं संदीप कुमार उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
भव्य व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन, 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

