जल संग्रहण एवं संरक्षण को जन जागृति द्वारा जन आंदोलन बनाया जाएगा-दीया कुमारी
5 जून तक चलेगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान ’
जयपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को गंगा दषमी के पावन अवसर पर गालव ऋषि की तपो भूमि श्री गलता तीर्थ पर राजस्थान की माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने पूजा अर्चना, गंगा आरती व श्रमदान कर किया। इस दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी उपस्थित थी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान जैसे शुष्क व मरू प्रदेष के लिए जल संग्रहण व जल संचयन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। 25 मई से 5 जून तक राजस्थान सरकार द्वारा संचलित वंदे गगा जल सरंक्षण जन अभियान का मुख्य उद्देष्य जल स्रोतो का संरक्षण, जल संग्रहण एवं संरक्षण को जन जागृति द्वारा जन आंदोलन बनाना है। नवीन जल संचय संरचनाओ का निर्माण, जल स्रोतो की साफ-सफाई, परंपरागत जल संरचनाओं के पुनरूद्धार के साथ-साथ हरियालो राजस्थान महाभियान की अग्रिम तैयारी करना है। इस दौरान उन्होने महिलाओ द्वारा निकाली गई कलष यात्रा की अगुवाई के साथ-साथ गौषाला गलता तीर्थ में गायो को चारा खिला कर गौसेवा की।
जिला कलेक्टर संदेष नायक ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत जयपुर में आयोजित 73 जल संरक्षण कार्योक्रमो में करीब 17903 नागरिको ने सहभागिता की। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर जमवारामगढ में साफ सफाई व रैली का आयोजन, सांभर लेक मे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, किशनगढ़ रेनवाल में पौधारोपण, नगर पालिका फागी में रंगोली, नगर परिषद् शाहपुरा में पौधारोपण व रंगोली, कुम्भावास व देवीपुरा शाहपुरा मे रा.उ.मा. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता व सामुहिक रैली का आयोजन किया गया व ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, पौधारोपण, पीपल पूजन किया गया। फुलेरा में विद्यार्थियो के लिए चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, देवयानी सांभरलेक में सरोवर पूजन, विद्यार्थियो द्वारा रैली, जल नालो की मरम्मत, पौधारोपण किया गया, नेवटा सांगानेर में सरोवर पूजन, पौधारोपण, पीपल पूजन व ग्रामीणो द्वारा रैली निकाली गई।
मलिकपुरा ब्लाॅक किशनगढ़ रेनवाल में महिलाओं द्वारा पौधारोपण, कलश यात्रा, वन्दे गंगा के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गईं। पंचायत समिति गोविन्दगढ़ में ग्रामीणो द्वारा पौधारोपण, कलश यात्रा, सरोवर पूजन, माधोराजपुरा में पौधारोपण, जल पूजन, कलश यात्रा, पीपल पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जालसू में पौधारोपण, जल पूजन, कलश यात्रा, पीपल पूजन का कार्यक्रम हुआ वही वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का ब्लॉक लेवल कार्यक्रम पंचायत समिति जोबनेर में आयोजित हुआ जहां पौधारोपण, पीपल पूजन के साथ-साथ रैली भी निकाली गई। छापरवाड़ा बांध ब्लॉक दूदू में पौधरोपण, जल पूजन, पीपल पूजन, रैली, जल शपथ ली गई। मौजमाबाद में पौधरोपण, जल पूजन, पीपल पूजन, रैली के साथ-साथ ग्रामीणो द्वारा जल शपथ भी ली गई।
इस अवसर पर जिला परिषद् मुख्यकार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आषीष कुमार, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रतनलाल योगी सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गलता तीर्थ पर उप मुख्यमंत्री ने किया


