By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
    July 22, 2026
    जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
    July 22, 2026
    30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
    July 22, 2026
    राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
    July 22, 2026
    मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
    July 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पारदर्शिता एवं सुशासन की दिशा में जेडीए की बड़ी पहल: भूमि के बदले भूमि आवंटन एवं संस्थाओं को भूमि आवंटन की सूचनाएं जेडीए वेबसाइट पर सार्वजनिक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पारदर्शिता एवं सुशासन की दिशा में जेडीए की बड़ी पहल: भूमि के बदले भूमि आवंटन एवं संस्थाओं को भूमि आवंटन की सूचनाएं जेडीए वेबसाइट पर सार्वजनिक
Jaipur

पारदर्शिता एवं सुशासन की दिशा में जेडीए की बड़ी पहल: भूमि के बदले भूमि आवंटन एवं संस्थाओं को भूमि आवंटन की सूचनाएं जेडीए वेबसाइट पर सार्वजनिक

RMT network
Last updated: May 19, 2026 5:55 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के विजन तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जेडीए द्वारा प्रत्येक स्तर पर तकनीकी नवाचार, सूचना की सार्वजनिक उपलब्धता तथा पारदर्शी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इसी क्रम में जेडीए द्वारा वर्ष 2014 से वर्ष 2026 तक भूमि के बदले भूमि से संबंधित प्रकरणों में आवंटित भूमि का विस्तृत विवरण सार्वजनिक रूप से जेडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जन जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में संबंधित जोन, योजना का नाम, भूखण्ड संख्या, भूखण्ड की साईज, भूमि उपयोग, प्रोपर्टी आईडी, आवेदक का नाम, आवंटन दिनांक सहित अन्य आवश्यक विवरण सम्मिलित किए गए हैं, जिससे आमजन एवं संबंधित पक्ष आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।
इसके अतिरिक्त जेडीए द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, शोध, प्रशिक्षण, खेल, जनसुविधाओं, समाचार पत्रों एवं अन्य संस्थानिक उपयोग हेतु विभिन्न संस्थाओं को नियमानुसार आवंटित भूमि का विस्तृत रिकॉर्ड भी प्रारंभ से वर्ष 2026 तक वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है। जिससे भूमि आवंटन से संबंधित समस्त जानकारी आमजन की पहुंच में रहे तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अपारदर्शिता की संभावना समाप्त हो।
उल्लेखनीय है की वर्ष 2002 से 2013 तक भूमि के बदले भूमि से संबंधित प्रकरणों की सूचनाओं को भी जेडीए वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिरत है। संबंधित अभिलेखों के संकलन एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उक्त सूचनाएं भी शीघ्र ही आमजन के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी।
जेडीए द्वारा संस्थानिक उपयोग हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्णतः नियमसम्मत, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपादित की जा रही है। राज्य सरकार की स्पष्ट नीति के अनुसार प्रत्येक आवंटन प्रक्रिया में योग्यता, आवश्यकता, जनहित एवं नियमानुसार पात्रता को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की जाती है। समस्त प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीकी माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।
राजस्थान सरकार की पारदर्शिता एवं जवाबदेही की नीति के अनुरूप जेडीए द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रशासनिक निर्णय स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो। भूमि आवंटन से संबंधित सूचनाओं को वेबसाइट jda.rajasthan.gov.in पर प्रदर्शित करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आमजन में विश्वास एवं प्रशासन के प्रति सकारात्मक भावना और अधिक मजबूत हुई है।
जेडीए का यह प्रयास न केवल सुशासन एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि संस्थागत विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, शोध एवं सामाजिक क्षेत्रों से संबंधित संस्थाओं को भूमि आवंटन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इन परियोजनाओं एवं संस्थानों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
जेडीए भविष्य में भी पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन की अपनी प्रतिबद्धता को इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा तथा राज्य सरकार के सुशासन मॉडल को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
Next Article डीजीपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण पर दिए अहम निर्देश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
Jaipur
July 22, 2026
जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
Jaipur
July 22, 2026
30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Jaipur
July 22, 2026
राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Jaipur
July 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

458943
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

कृृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम से पूर्व गुण नियंत्रण अभियान: कृृषि आदानों में अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट की सेक्टोरल राउंडटेबल में की शिरकत
मंदिर ठिकाना गलताजी में बिखरेंगे ब्रज अवध फागोत्सव के रंग सोमवार को दोपहर 12 बजे होगा
नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध हो सख्त एक्शन, चलाएं विशेष अभियान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
18 महीनों की विकास यात्रा पर झोटवाड़ा की जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का जताया आभार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account