जयपुर। बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का भव्य प्रीमियर शो रविवार सुबह राजमंदिर सिनेमा, जयपुर में आयोजित किया गया, जहाँ दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शो पूरी तरह हाउसफुल रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थित होकर फ़िल्म को भरपूर प्यार दिया।

फ़िल्म की कहानी, दमदार प्रस्तुति और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े भावनात्मक पहलुओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रीमियर के दौरान सिनेमा हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने फ़िल्म की टीम की सराहना करते हुए इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक शानदार प्रयास बताया।

इस खास अवसर पर फ़िल्म की पूरी टीम, कलाकारों में हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह, योगिता,अल्ताफ हुसैन, राजीव महर्षि,वीर सिंह ,डॉ.अजय सक्सेना, संगीता सिंह,अभिषेक शर्मा, ज्योत्सना, संतोष कवर, त्रिलोक जी,मानस आलोक, सेलिना पिया असिस्टेंट डायरेक्टर आबिद खान, डी ओ पी अनुज, संजीव कुंतल गीतकार रफीक,मेकअप असलम मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच , विज्ञान भारती सचिव मिग्गेंद्र जी, राजपूत महासभा महामंत्री धीर सिंह जी, राजस्थानी सिनेमा से दिग्गज कलाकार श्रवण सागर, निर्माता निर्देशक राजेंद्र गुप्ता, राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा, आर एफ एफ फाउंडर संजना शर्मा, रिफ फाउंडर सोमेंद्र हर्ष, सुरेश मुद्गल, नीरज खंडेलवाल, दाधीच, अनिल भूप, लखविंदर, मनोज फोगाट, एन के मित्तल, अनिल जैन, अनिल सैनी, उग्रसेन तंवर, वरिष्ठ पत्रकार एम डी सोनी, दीपक सोनी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे मौजूद रहे।
फ़िल्म के लेखक निर्देशक मोहसिन खान ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों का यह प्रेम और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ सामाजिक संदेश, रोमांच और भावनाओं से भरपूर एक ऐसी प्रस्तुति है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। प्रीमियर शो की सफलता के बाद फ़िल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


