जयपुरl प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री व वरिष्ठ समाजसेवी व व्यवसायी पंडित मधुसूदन शर्मा के पिता वैद्य विश्वंभर शास्त्री का सोमवार प्रातः निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त है। वैद्य विश्वंभर शास्त्री का अंतिम संस्कार पुरानी चुंगी मोक्ष धाम में किया गया। वैद्यजी एवं उनके पुत्र नियमित रूप से समाज सेवा एवं जन कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सलंग्न रहे हैं और उनके निर्देशन में कई गतिविधियों का प्रभावी आयोजन किया गया l
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वैद्यजी के परिवार में उनके पुत्र प्रदीप शर्मा एवं मधुसूदन शर्मा शामिल हैं। मधुसूदन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख महामंत्री एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि हैं तथा बाबा एसकेजे ज्वेलर्स एवं बाबा मार्बल्स के एम डी हैं। इससे पूर्व वैद्यजी के निधन पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, ब्राह्मण महासभा पदाधिकारी व समाजसेवी उनके निवास 48, शालीमार बाग, चित्रकूट, जयपुर में पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए l
वैधजी के निधन पर जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजस्थान ब्राह्मण महासभा व ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारीयो मार्बल व ज्वेलर्स व्यवसाय संगठन प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी l ब्राह्मण संदेश ओर राज मीडिया टाइम समाचार पत्र के संपादक नवल किशोर शर्मा,
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी यशपाल तिवारी, शेखर शुक्ला, केशव राव कोंडापल्ली, एन मालिनी, रघु रमैया, डॉ नरेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद्र भंवरलाल शर्मा, दिशांत शर्मा, महासभा के जयपुर महानगर अध्यक्ष गोविंद जौहरी, कुलदीप शर्मा सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठन संगठन के पदाधिकारियों ने वैद्यजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ल
वैद्य विश्वंभर शास्त्री का निधन, जनप्रतिनिधियो व समाजजनों ने शोक जताया


