जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09703, जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) दिनांक 17.04.26 शुक्रवार को जयपुर से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे खड़की पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम ,वडोदरा, सूरत ,वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन-
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 04811, भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (01ट्रिप) दिनांक 18.04.26 शनिवार को भगत की कोठी से 05.40 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वसई रोड, ठाणे व दादर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस गाड़ी में 15 शयनयान, 03 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बें होगें।
यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन


