जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा व रूवी डिजिटल और प्रीमियम सफारी के सहयोग से आयोजित प्रसिद्ध ब्यूटी पैजेंट मिस राजस्थान-2026 का 28वे संस्करण के ऑडिशन जयपुर में आयोजित हुए। मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया इस बार ऑडिशन में प्रदेशभर से लगभग 1200 से अधिक बड़े शहरों सहित छोटे कस्बों और गांव-गांव ढाणी-ढाणी से गर्ल्स ने हिस्सा लिया।

ऑडिशन के दौरान फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के प्रति गर्ल्स में काफी उत्साह देखने को मिला। ऑडिशन में प्रतिभागियों को सपोर्ट करने के लिए उनके परिजन अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी ब्यूटी फैशन स्टेटमेंट, और रैम्प पर कैटवॉक के जरिए जजेज को प्रभावित किया। जूरी पैनल में निमिषा मिश्रा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा, मिस राजस्थान 2026 ट्विंकल पुरोहित, मीनाक्षी, ऋषिता, हीना ठाकुर , अदिति शर्मा, औरा विरमानी, दिशा भट्ट, अदिति ब्राह्म भट्ट, मिस राजस्थान 2024 हर्षिका बत्रा रही।

आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया दुसरे ऑडिशन के बाद 100 प्रतिभागियों का इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें 28 प्रतिभागियों को सेलेक्ट कर फाइनल के लिए चुना जाएगा। जिसमे से किसी एक प्रतिभागियों को मिस राजस्थान 2026 का टाइटल जीतने का मौका मिलेग।

चुनी गई 28 फाइनलिस्ट को 1 महीने तक फ्री ग्रूमिंग सेशन दिए जाएंगे। और उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। जिस से मिस राजस्थान के फाइनलिस्ट नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना और राजस्थान का मान बढ़ा सकें।

इस दौरान प्राइम सफारी के चेयरमैन पवन गोयल, विवो के प्रमोशन मैनेजर मुदित शर्मा, रूवी डिजिटल के डायरेक्टर आलोक शर्मा, रुचि भरतरिया , राज बंसल, आई.ए.एस निरज के पवन,दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर मुकेश माथुर,राज मीडिया टाइम्स ओए राज मीडिया टीवी के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल,पार्क ओशन के संदीप जैन, फैशन फोटोग्राफर वासु जैन, होस्ट दर्पण कुमार ,राघव गोयल,सौम्यता मिश्रा, ऋषभ शर्मा, अरशद हुसैन अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में कैरियर बनाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। मिस राजस्थान के माध्यम से छोटे-छोटे शहरों की गर्ल्स भी अपने सपनों को पूरा कर रही है।

उन्होंने बताया कि अब फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के प्रति गर्ल्स का रुझान बढ़ा है। पेरट्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। जिसके बाद हर वर्ष ऑडिशन में गर्ल्स की संख्या बढ़ रही है।


