जयपुर। निवारू रोड़ स्थित जागृति विद्या मंदिर सिनियर सेकेंड्री स्कूल (JVM) का 29 मार्च को कक्षा पहली से 11 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

इस अवसर पर समारोह में आए हुए अतिथियों द्वारा स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान स्कूल के संरक्षक राजेंद्र शर्मा,स्कूल संस्थापिका श्रीमती मंजू शर्मा,स्कूल डायरेक्टर भरत शर्मा,प्रिंसिपल श्रीमती भव्या शर्मा, युवा कांग्रेस नेता धीरज शर्मा ने संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का दुप्पटा पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।

मंजू शर्मा ने बताया कि स्कूल का दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा। साथ ही आठवीं बोर्ड में भी बच्चों ने शानदार परीक्षा परिणाम दिया है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता ओर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


