जयपुर। बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले Kids Fashion Festival (KFF) के ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतिभागी बच्चों का पोर्टफोलियो फोटोशूट 15 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह फोटोशूट Hotel V One Pride में आयोजित किया गया, जिसमें शो में भाग लेने वाले बच्चों ने अपने प्रोफेशनल पोर्टफोलियो के लिए अलग-अलग ड्रेस में फोटोशूट करवाया।
फोटोशूट के दौरान बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने पोज दिए और प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स द्वारा उनकी आकर्षक तस्वीरें कैप्चर की गईं। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का आयोजन Art & Fashion Events द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार Kids Fashion Festival का ग्रैंड फिनाले 29 मार्च को Rivaasa Hotel & Resort जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चे रैंप वॉक कर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट करना और उन्हें फैशन इंडस्ट्री का अनुभव देना है। पोर्टफोलियो फोटोशूट बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।
