महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा के लिए प्रेरक आयोजन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फोर्टीज हॉस्पिटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Come On Do It (CODI) Women’s Group की संस्थापक शिवानी सिंह तथा जय जननी संस्थान की संस्थापक अन्नू गुप्ता और सह-संस्थापक अमिता शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना और समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया गोयल ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाली तकनीकों और प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर “नारी तेजस्विनी सम्मान समारोह” का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रेरणादायी और प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएएस पंकज ओझा, निदेशक गौ-पालन विभाग), सिस्टर नीलिमा (प्राचार्या, सेंट टेरेसा स्कूल), अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसपाल सिंह तथा सुनील साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संपादक नवल किशोर शर्मा और इन्फ्लुएंसर विनोद कंवर ओर गजराज सिंह नाथावत स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान रखने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा को भी मीडिया के माध्यम से समाज उत्थान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रजेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। यह कार्यक्रम महिलाओं की शक्ति, समर्पण और उपलब्धियों को समर्पित एक प्रेरणादायी और यादगार आयोजन साबित हुआ।
