By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल में ‘नारी तेजस्विनी सम्मान समारोह’ का आयोजन
    March 10, 2026
    राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की महारैली, महापंचायत एवं होली स्नेह मिलन संपन्न
    March 10, 2026
    प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम
    March 10, 2026
    पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों का सम्मान
    March 10, 2026
    पुलिस मुख्यालय में हुआ महिला सुरक्षा पर मंथन: महिला अपराधों में गिरावट अच्छा संकेत
    March 10, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    “Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
    March 9, 2026
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम
Jaipur

प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम

RMT network
Last updated: March 10, 2026 5:43 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में बैठक ली। राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ 15 मार्च को होगा। समारोह के तहत प्रदेशभर में 15 से 19 मार्च तक विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रम होंगे। 18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाआरती करेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आमजन के साथ ही सभी विभागों की भागीदारी के साथ समारोह को भव्य बनाने के निर्देश दिये। राजस्थान दिवस समारोह के तहत जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 15 मार्च को राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन का फ्लैग ऑफ किया जाना प्रस्तावित है। राजस्थान दिवस के अवसर पर सभी राजकीय कार्यालय एवं भवन भी रोशनी से जगमगायेंगे। मुख्य समारोह 19 मार्च को जालौर में होगा।
15 मार्च ‘राजस्थान को जाने’ क्विज
समारोह का औपचारिक शुभारंभ 15 मार्च को ‘राजस्थान को जाने’ क्विज के साथ होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जयपुर में राज्य स्तरीय एवं समस्त जिलों में जिला स्तरीय ओ.डी.ओ.पी. मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस
बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा, जहां जनसभा एवं प्रतिनिधिगणों के साथ संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस—
17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जहां जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में रोजगार मेले, विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही, इस दिन सभी जिलों में ‘राजस्थान को जाने’ क्विज का आयोजन होगा। इसी दिन सायं 5 बजे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों के साथ संवाद एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए एम्पलॉयमेंट लेटर हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
18 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे महाआरती—
18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महाआरती के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की जायेगी। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्य भर में देवस्थान विभाग के मंदिरों में आरती व पूजा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा, भरतपुर में किसान एवं पशुपालक जनसभा में किसान एवं पशुपालक संवाद और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास होगा।
19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालोर में —
19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालोर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जहां लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण किया जायेगा। राजस्थान दिवस मुख्य समारोह के अंतर्गत जयपुर में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जायेगा। मुख्य सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के निर्देश दिये जिससे कि आमजन विशेषकर युवाओं का परिचय प्रदेश की समृद्ध लोकसंगीत, नृत्य कला से हो सके।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल एवं उद्यमिता संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनन्द कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास कुंजी लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री संदेश नायक आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी संभागीय आयुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टर भी वीसी के माध्यम से जुड़े।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों का सम्मान
Next Article राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की महारैली, महापंचायत एवं होली स्नेह मिलन संपन्न

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल में ‘नारी तेजस्विनी सम्मान समारोह’ का आयोजन
Jaipur
March 10, 2026
राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की महारैली, महापंचायत एवं होली स्नेह मिलन संपन्न
Jaipur
March 10, 2026
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों का सम्मान
Jaipur
March 10, 2026
पुलिस मुख्यालय में हुआ महिला सुरक्षा पर मंथन: महिला अपराधों में गिरावट अच्छा संकेत
Jaipur
March 10, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

334561
Your IP Address : 216.73.216.44

You Might Also Like

एडवांस रोबोटिक और एआई तकनीक के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति आई है – उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
अलवर में हथियारों का जखीरा बरामद: खेत की रखवाली की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार
2 मार्च को गीतों के सब रंग सुर चांदनी के संग म्यूजिकल इवेंट का आयोजन
सुनील शर्मा ने राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट के साक्षात्कार स्थगित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account