जयपुर। चित्रकूट मार्ग स्थित गोदारा फार्म पर 28 फरवरी को बाबा एसकेजे ज्वैलर्स की ओर से फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

फाग महोत्सव में शेखावाटी के कलाकारों द्वारा चंग ढफ की थाफ पर होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। बाबा एसकेजे ज्वेलर्स के एमडी मधुसूदन शर्मा ओर उनके स्टॉफ ने फाग महोत्सव में आए हुए अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

फाग महोत्सव में वैद्य विशम्बर लाल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कोषाध्यक्ष सीए एम एल शर्मा,मालवीय अर्बन को ऑपरेटिव बैंक से प्रकाश शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश पदाधिकारी महेश शर्मा सहित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, बिजनेसमैन,उद्योगपति ओर राजनेताओं ने शिरकत की।
