जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-पीआरएन-साउथ न्यू सांगानेर रोड़ से श्याम विहार बी में 40 फीट रोड़ सीमा एवं सरपंच वाटिका रघुविहार के बीच 30 व 40 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जोन-9 में विज्ञान नगर में सरकारी भूमि, रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-24 में हिंगोनिया गौषाला भूरथल में (सवाईचक) सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया एवं निजी खातेदारी की करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित न्यू सांगानेर रोड़ से श्याम विहार बी 40 फीट रोड़ सीमा के अतिक्रमण करीब 25 स्थानों पर मकान, दुकानों, टीनषेड, बाउण्ड्रीवाल पर अस्थाई अतिक्रमण चबूतरे, रैम्प, इत्यादि अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 12, 13 की मौजूदगी में जोन- पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सरपंच वाटिका रघुविहार के बीच 30 व 40 फीट रोड़ सीमा पर अतिक्रमण करीब 130 फीट लम्बी, 14 चौडी फीट उँची दीवार कमरे का अवैध निर्माण कर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 12, 13 की मौजूदगी में जोन- पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा के पास विज्ञान नगर मे सरकारी भूमि, रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर बनाई गयी दीवार को जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित हिंगोनिया गौषाला भूरथल (सवाईचक) सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई छप्परपोष झोपडी, टीनषेड, सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर की गई तारबंदी इत्यादि अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-24 की मौजूदगी में जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिंदोली, जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, मुड्डियां, पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जय भवानीपुरा, जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, टीनषेडनुमा कमरे, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 09, 12, 24 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, तेरह बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
