जयपुर। ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाईज यूनियन, ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव, एवं सहकारी साख समितियां एम्प्लाईज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने आज मुख्य सचिव निवासन से मुलाकात की, आमेरा ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार में सहकारी बैंकों के ऋण माफ़ी ब्याज के बकाया 765.56करोड़, ऋण वितरण पर ब्याज अनुदान के बकाया 635.98 करोड़ राशि का शीघ्र भुगतान करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।
आमेरा ने मुख्य सचिव को सहकारी बैंकों के सरकार में बकाया राशि 1401.56 करोड़ रुपये के बकाया क्लेम भुगतान नहीं करने से बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति , 11सीसीबी के घाटे में आने, सीआरएआर गिरने से
नाबार्ड द्वारा फसली ऋण पुनर्वित्त रोक लगाने , किसानो को समुचित ऋण उपलब्ध नहीं होने तथा पैक्स से अपैक्स तक सहकारी साख व्यवस्था बाधित होने की चिंताजनक स्थिति से अवगत करवाया ।
आमेरा ने मुख्य सचिव को ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से बजट में सहकारी बैंकों के बकाया 1401..56रुपये का भुगतान जारी करवाने की मांग उठाई है अन्यथा स्थिति में बैंक की लेखा पुस्तकों में प्रावधान करने से वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर प्रदेश के सभी 29केंद्रीय सहकारी बैंकों के घाटे में आने से किसानों के लिए पैक्स से अपैक्स तक सहकारी ऋण व्यवस्था चोपट हो जाएगी । बैंकों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर पैक्स से अपैक्स तक कार्मिको के असंतोष से संगठनात्मक आंदोलन में 4 फ़रवरी को सभी सीसीबी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने तथा 9फ़रवरी को सहकार भवन जयपुर पर सहकारी बैंक कर्मियों का प्रान्तीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर बजट पूर्व सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा ।
सहकार नेता आमेरा ने मुख्य सचिव से की मुलाक़ात सहकारी बैंकों की स्थिति पर ज्ञापन दिया
