जयपुर। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सिंचाई भवन में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। परिसर में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन रवि सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
समारोह में सोलंकी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें भारत के संविधान, मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। उन्होंने विभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के समर्पण, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सोलंकी ने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त करने के संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता सहित कार्मिक उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह-2026: उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान
