कॉलोनीवासी ई मित्र पर आवेदन कर कनेक्शन ले सकते है
जयपुर। बैनाड़ रोड़ निर्मल विहार, रमनपुरी स्थित ( पानी की टंकी) वार्ड 12 की कॉलोनियों के घरों के पेयजल कनेक्शन के लिए 20 जनवरी को मुकुट माधव मंदिर के पास शिविर लगाया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के OSD हनुमान सिंह का माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शिविर के अतिथि निर्वतमान चेयरमैन ओर वार्ड 12 की पार्षद रश्मि सैनी, संपादक नवल किशोर शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र कारोडिया, वार्ड 12 के अध्यक्ष सुशील शर्मा, मुकुट माधव मंदिर समिति के अध्यक्ष भवानी सिंह जोधा आदि अतिथियों का माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

शिविर को हनुमान सिंह, रश्मि सैनी, नवल किशोर शर्मा, राजेंद्र कारोडिया, सुशील शर्मा, भवानी सिंह जोधा ओर अन्य गणमान्यजनों ने संबोधित किया।

वार्ड 12 की कॉलोनियों के लोगों ने पानी की टंकी के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। शिविर में राजेंद्र कारोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घरों में पानी कनेक्शन के लिए पानी की टंकी के पास कृष्णा यूटिलिटी ई मित्र पर जाकर आप पानी कनेक्शन का आवेदन कर सकते है।

आवेदन के लिए आवेदक की पासपोर्ट साइज की फोटो, मकान की रजिस्ट्री या पट्टे की कॉपी, मकान का फ्रंट का आसमान देखता हुआ फोटो, आवेदक का आधार की कॉपी लेकर आप ई मित्र पर आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए सोनू अग्रवाल 9602638962 या दीपक सैनी से 8387024423 पर संपर्क कर सकते है।
