जयपुर। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषों में उपायुक्त मुरलीपुरा जोन पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम एवं सतर्कता शाखा ने अवैध अतिक्रमणों पर कार्यवाही करते हुये सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाया। उपायुक्त मुरलीपुरा जोन पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार मुरलीपुरा जोन में ग्राम नीदड़, खसरा संख्या 1181, किस्म गैर मुमकिन आबादी, क्षेत्रफल 0.0900 हैक्टयर में सरकारी भूमि पर वर्ष 2021 से अवैध कब्जाधारित भंवर लाल, कानाराम, सुवालाल, एवं अन्य द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण को सतर्कता शाखा एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय पुलिस थाना की टीम के सहयोग से जेसीबी की सहायता से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया है।
