जयपुर। जयपुर शहर में आयोजित होने जा रहे Kids Fashion Festival (KFF) के तीसरे सीजन का पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम हाल ही में जयपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह (अलवर), महिला विंग अध्यक्ष चमन कंवर, मंजू देवी गुर्जर, बबीता वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे साथ ही मिस टिन राजस्थान नव्या सिंह, विधि, आरवी एवं वृद्धि उपस्थित रहे।
इस इवेंट का आयोजन अक्षय कश्यप एव पूर्णिमा सोनी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह फैशन शो 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा और इस शो का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। पोस्टर लॉन्च के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के टैलेंट को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की।
Kids Fashion Festival के तीसरे सीजन का पोस्टर लॉन्च
