जयपुर। वसुन्धरा लेडिज क्लब द्वारा दिल्ली रोड रिथित एक रिर्सोट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनाया गया । क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र ने बताया कि इस अनूठे कार्यक्रम में क्लब की 90-100 सदस्याओ ने ‘शामिल होकर खूब एंजोय किया।

कार्यक्रम की संयोजिका मोना सिंह, रश्मि शर्मा तथा हरजीत कंवर’ ने बताया कि इसमें 70-80 दशक के खूब गेम्स खिलाये गये जैसे सितोलिया, खो-खो, गिल्ली-डंडा आदि थे। क्लब की सदस्याओ के बीच क्रिकेट मैच भी खिलाया गया। विनर्स को पुरस्कार दिये गये इस दौरान काईट कम्पटीशन भी कराया गया। काईट कम्पटिशन व क्रिकेट गेम कार्यक्रम का प्रमुख आर्कषण रहा। साथ ही पतंग की डोर से घायल हुए पक्षी की देखभाल करने की भी चर्चा की गई।
सभी से अपिल की गई की पतंग सादे माझे से ही उड़ाए।
नववर्ष सेलिब्रेशन में सभी सदस्याओं ने डीजे की धुन पर खूब डान्स किया । और नववर्ष की एक दूसरे का शुभकामनाये दी ये साल सभी के लिए खुशियो भरा रहे ।
