प्रगतिरत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से किया जायेगा पूर्ण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है।
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में अभियांत्रिकी शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जेडीसी ने अभियांत्रिकी शाखा की संरचना एवं ढांचे के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
जेडीसी ने अभियांत्रिकी शाखा द्वारा किए जा रहे प्रगतिरत कार्यों, प्रमुख परियोजनाओं एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बजट घोषणाओं को मूर्त रूप देने के लिए बेहतर मॉनिटरिंग के साथ तय समयावधि में परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की मंशानुरूप वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की गति में वृद्धि करने के निर्देश दिए।
महाजन ने भविष्य में जयपुर शहर की मुख्य सड़कों—जेएलएन मार्ग, महल रोड, सीकर रोड आदि को ट्रेफिक लाईट मुक्त करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।’
जेडीसी ने अभियांत्रिकी शाखा की समीक्षा बैठक ली, ट्रेफिक मैनेजमेंट पर दिया जोर
