जयपुर। ब्राह्मण संदेश हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र की ओर से प्रकाशित नववर्ष कैलेंडर 2026 (पंचांग) का 29 दिसंबर को निवारू रोड़ स्थित जागृति प्रांगण में अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार मंजू शर्मा ओर संस्था पदाधिकारियों ने नववर्ष कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर कहा की कैलेंडर में दी गई धार्मिक जानकारी आम आदमी के लिए उपयोगी होगी साथ ही उन्होंने कैलेंडर की प्रिंटिंग ओर ले आउट की भी सराहना की।

मंजू शर्मा ने बताया कि नारी संगठन द्वारा नारी न्याय, नारी सुरक्षा, नारी स्वास्थ्य का जन जागरण करके पीड़ित महिलाओं को जागरूक करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर 2026 का पूरा वर्ष महिला जागृति के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। विमोचन के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन के सदस्य नमीता अग्रवाल, डॉक्टर सुरभि सिंह, सपना शर्मा, पूजा सेन, पायल, सुलोचना चौधरी, शशि शर्मा, सुमन कंवर आदि महिला सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी एवं मिठाई खिलाकर नव वर्ष का आगाज किया
