जयपुर। मानसरोवर स्थित आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में 28 दिसम्बर को “गुरु परिवार जयपुर” की ओर हवन पूजन किया गया। गुरु परिवार से गोवर्धन पालीवाल ने बताया कि 28 दिसम्बर को सुबह वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के साथ हवन पूजन किया गया। हवन पूजन के पश्चात वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के लिए सुबह के नाश्ते के साथ दोनों टाइम का खाना (प्रसादी) गुरु परिवार की ओर से की गई।
आशादीप संस्थान के संचालक हरदेव शर्मा ने बताया कि यहां जरूरतमंद,गरीब, निराश्रित ओर बेसहारा वृद्धजनों के लिए नि शुल्क रहने खाने की व्यवस्था है। समय समय पर ऐसे भामाशाह आकर संस्था को सहयोग करते रहते है। संस्था में रह रहे वृद्धजनों के लिए 9414853259 पर संपर्क कर आप आर्थिक सहयोग कर सकते है।
वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए हवन पूजन कर भोजन प्रसादी की
