जयपुर में देश की मिस और मिसेज के होंगे ख्वाब पूरे
जयपुर। जयपुर में एक बार फिर फैशन की बानगी पेश होगी और देश से मिस और मिसेज अपने ख्वाबों को सच करने के लिए शहर में होंगी। मौका होगा वीनस फिल्म्स एंड इवेंट्स की ओर से फैशन शो व ब्यूटी पेजेंट “वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025” का, जो 18 से 20 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होगा।
आयोजक जेजे कश्यप ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में मिस एंड मिसेज इंडिया डेजल क्वीन-2025 का आयोजन करने के बाद अब जयपुर में “वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025” का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें मिस व मिसेज कैटेगरी होगी। मिसेज में दो कैटेगरी रखी गई हैं।

कश्यप ने बताया कि हर घर तक पहुंच बनाने के लिए ऑन लाइन ऑडिशन भी लिए गए , जिससे लेडीज घर से ही सलेक्ट हो सकी। कार्यक्रम में 18 से 60 साल तक की लेडीज और गर्ल्स पार्टिसिपेट करेंगी। मिसेज इंडिया डेजल क्वीन रेणुका जोशी, कार्यक्रम में गेस्ट सेलिब्रिटी एवं जूरी पैनल में शिरकत करेंगी ।
शो डायरेक्टर डॉ. सरोज ने कहा कि मेरा मोटिव महिलाओं को घर से निकालकर मंच देना और उनकी प्रतिभा को उभारना है। ये ही कारण है कि “वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025” लेकर आए हैं। मैं स्वयं डेंटिस हूं और समझती हूं कि एक महिला होते हुए सबकुछ मैनेज करना कितना मुश्किल होता है। कार्यक्रम में सभी फाइनलिस्ट को क्रोन एंड ट्रॉफी से नवाजा जाएगा
