जयपुर। रविवार 7 दिसंबर को होटल शकुन में सोनी फेडरेशन फैमिली क्लब की ओर से क्लब मेंबर्स का गेट टू गेदर का आयोजन किया गया। एंकर पुरवई द्वारा सभी क्लब मेंबर्स का आपस में परिचय कराया गया। गेट टू गेदर कार्यक्रम में विभिन्न तरह के गेम्स के जरिए माहौल को मनोरंजन के साथ खुशनुमा बना दिया।
इस अवसर पर सिंगर्स ने सदाबहार गीतों के जरिए महफिल सजाई । गेट टू गेदर कार्यक्रम में विभिन्न केटेगिरी में क्लब मेंबर्स को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एंकर पुरवई ने किया।
सोनी फेडरेशन फैमिली क्लब के गेट टू गेदर में मेंबर्स ने विभिन्न गेम्स के जरिए महफिल सजाई
